रामगढ़: भुरकुंडा कोयलांचल के रिवर साइड स्थित सरना स्थल पर गुरुवार को केंद्रीय मिलन सरहुल पूजा समिति की बैठक हुई। जिसकी अध्यक्षता दर्शन गंझू और संचालन संतोष उरांव ने किया। बैठक में प्राकृतिक पर्व सरहुल धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया। साथ ही तैयारियों को लेकर चर्चा की गई। समिति की ओर से बताया गया कि बताया जाता कि समिति आगामी 19 मार्च को रूसा, 20 मार्च को सरहुल पूजा किया जाएगा। वहीं 21मार्च को सरना स्थल से भव्य जुलूस निकाला जाएगा। जिसमें हजारों की संख्या में लोग शामिल होंगे।
मौके पर रितिका भोक्ता, देव कुमार बेदिया, मिथलेश टुडू, अखिलेश टोप्पो, सामू मुंडा, रावल एक्का, रेणुका खालको, जोसेफिन डिसूजा, प्रेसी सलोनी तिर्की, ज्योति लकड़ा, सुरेश रजवार, अनीता देवी, गोविंद कुमार, तारणी बेदिया, प्रकाश राम, अविनाश कच्छप, मुनकी बेदिया सहित अन्य मौजूद थे।
