रामगढ़: भुरकुंडा ओपी क्षेत्र अंतर्गत पटेलनगर सीसीएल कॉलोनी में बंद क्वार्टर में चोरी का मामला प्रकाश में आया है है। चोरों ने स्थानीय संतोष मिश्रा के क्वार्टर का ताला तोड़ कर गहने और नकद रुपये की चोरी की है। गुरुवार को वापस लौटने पर संतोष मिश्रा ने चोरी की सूचना भुरकुंडा पुलिस को दी। सूचना पर भुरकुंडा ओपी प्रभारी उपेंद्र कुमार पहुंचे और भुक्तभोगी से मामले की जानकारी ली। पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। 

घटना के संबंध में संतोष मिश्रा ने बताया कि बीते दो फरवरी को परिवार के लोग शादी समारोह में शामिल होने दुर्गापुर (पश्चिम बंगाल) गए थे। गुरुवार की सुबह वापस लौटने पर उन्होंने देखा घर के मुख्य द्वार का ताला टूटा हुआ पाया। घर के अन्दर प्रवेश करने पर तो पाया कि सभी कमरों का ताला टूटा हुआ है। कमरो में सारा सामान बिखरा हुआ और अलमीरा भी खुला हुआ था।

चोरों ने अलमारी में रखे तकरीबन 50 ग्राम सोने का गहना जिसमें कंगन एक जोड़ी, कान का झुमका चार जोड़ी, तीन अंगूठी, नाक का नकचन दो पीस और लगभग एक किलो चांदी का गहना जिसमें दुल्हन पायल दो जोड़ी, कमरबंद। पीस, पैर का कड़ा 24 पीस, गला के चेन चार पीस, बच्चा का बाला 4 पीस चोरी किया है। साथ ही अलमारी में रखे 7000/- (सात हजार) रूपये नगद भी गायब है।  उन्होंने बताया कि मामले को लेकर भुरकुंडा ओपी में आवेदन देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। 

By Admin

error: Content is protected !!