रामगढ़: नगरपालिका चुनाव के मद्देनजर शुक्रवार को सामान्य प्रेक्षक राजेश प्रजापति ने रामगढ़ महाविद्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान सामान्य प्रेक्षक ने रामगढ़ महाविद्यालय में डिस्पैच सेंटर, स्ट्रांग रूम (वज्रगृह) और मतगणना केंद्र का निरीक्षण करते हुए उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया। इस क्रम में उन्होंने संबंधित अधिकारियों के साथ तैयारियों को लेकर विस्तृत चर्चा की।

निरीक्षण के क्रम में उन्होंने महाविद्यालय परिसर में पेयजल, शौचालय, पार्किंग व्यवस्था सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता की भी समीक्षा की। साथ ही सभी कार्यों को योजनाबद्ध तरीके से ससमय पूरा करने और निर्वाचन से पूर्व सभी आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। मौके पर उप निर्वाचन पदाधिकारी रविंद्र कुमार गुप्ता सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

 

By Admin

error: Content is protected !!