हजारीबाग: पुलिस ने गुप्त आधार पर बड़कागांव थाना क्षेत्र में वाहन चेकिंग अभियान चलाकर एक बाइक चोर को गिरफ्तार किया है। जिसकी निशानदेही पर पुलिस ने चोरी की 23 मोटरसाइकिल बरामद की हैं।

मिली जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन को मिली गुप्त सूचना के आधार पर अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अमित कुमार के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। टीम ने बड़कागांव थाना क्षेत्र में जगह-जगह वाहन चेकिंग अभियान चलाया। इस क्रम में पुलिस ने बाइक समेत एक संदिग्ध को हिरासत में लिया।जिसकी पहचान सतीश प्रजापति (30 वर्ष) निवासी नापोकला, थाना बड़कागांव जिला हजारीबाग के रूप में हुई।

अभियुक्त की निशानदेही पर पुलिस ने मास्टर चाबी का उपयोग कर चुराए गए 13 स्प्लेंडर, 4 पैशन प्रो, 2 अपाची, 2 पल्सर, 2 ग्लैमर और 1 इंफिनिक्स मोटरसाइकिल बरामद किया। छापेमारी दल में अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अमित कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बड़कागांव पवन कुमार, पुलिस निरीक्षक बड़कागांव ललित कुमार, बड़कागांव थाना प्रभारी कृष्ण कुमार गुप्ता, डाड़ीकला ओपी प्रभारी सागेन मुर्मू सदलबल शामिल थे।

By Admin

error: Content is protected !!