रामगढ़: बरकाकाना ओपी क्षेत्र अंतर्गत रामगढ़-पतरातू फोरलेन पर बुधवार की शाम कार और बाइक की भीषण टक्कर हो गई। दुर्घटना में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। जबकि एक अन्य युवक घायल हो गया।
मिली जानकारी के अनुसार तेलियातू निवासी ईदुल अंसारी (24 वर्ष) पिता जुम्मन मियां और मुजाहिद अंसारी (22 वर्ष ) पिता मुमताज अंसारी) पल्सर बाइक (JH 24E 9539) पर घुटुवा की ओर जा रहे थे। वहीं सुजुकी फ्रोंक्स कार (JH 02 BS 5512) पतरातू की ओर से रामगढ़ की ओर जा रही थी। इस क्रम में मुंडा ढाबा के निकट दोनों वाहनों के बीच भीषण टक्कर हो गई। जिसमें बाइक सवार दोनों युवको को गंभीर चोटें आई। जबकि दोनों वाहनों बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई।
मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों के सहयोग से दोनों युवकों को सदर अस्पताल भिजवाया। बताया जाता है कि हादसे में मुजाहिद अंसारी की मौत हो गई है। जबकि ईदुल अंसारी का उपचार किया जा रहा है। खबर लिखे जाने तक पुलिस अग्रेत्तर कार्रवाई में जुटी हुई है।
