रामगढ़: भुरकुंडा मेन रोड पर पतरातू ट्रेकर स्टैंड के निकट रविवार को वर्मा पैथो लैब जांच घर का शुभारंभ हुआ। जिसका उद्घाटन संचालक रोहित कुमार के माता-पिता ने विधिवत फीता काटकर किया। रोहित कुमार ने बताया कि ओ.एन.डी चैरिटेबल ट्रस्ट के सहयोग से लैब का संचालन किया जाएगा। यहां अत्याधुनिक मशीन से बिमारियों से संबंधित हर तरह की जांच उचित दर पर की जाएगी। आयुष्मान कार्ड धारकों और बीपीएल श्रेणी के लोगों को जांच शुल्क में डिस्काउंट भी दिया जाएगा।

मौके पर ट्रस्ट के संस्थापक सूर्यकांत ओझा, मंतोष कुमार, रमेश रंजन, सुरेंद्र वर्मा, अभय कुमार, वारिस अख्तर, बेला सिन्हा, दीपक कुमार, छोटू सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
