रामगढ़: आगामी सरहुल पर्व धूमधाम से मनाने को लेकर रविवार को केंद्रीय सरहुल समिति कोयलांचल की बैठक भुरकुंडा पंचायत भवन में हुई। जिसकी अध्यक्षता राजन करमाली और संचालन शशि करमाली ने किया। अवसर पर समिति के सदस्यों ने प्राकृतिक पर्व सरहुल इस वर्ष भी धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया और आयोजन पर रायशुमारी की गई। बताया गया कि आगामी तीन मार्च को बैठक आयोजित कर कार्यक्रम की रूपरेखा और तैयारियों पर चर्चा की जाएगी।

मौके पर शिवनाथ करमाली, विक्रम करमाली, श्यामसुंदर बेदिया, रंजिता करमाली, पल्लवी करमाली, विक्की करमाली, महेंद्र मुंडा, राजन कुमार, अमर कुमार बाउरी, धवन कुमार बाउरी, रवि मुंडा, कृष्णा मुंडा सहित अन्य लोग मौजूद थे।

By Admin

error: Content is protected !!