रामगढ़: पतरातू प्रखंड अंतर्गत गेगदा गांव में सरहुल पूजा मिलन समारोह को लेकर रविवार को स्थानीय लोगों की बैठक हुई। जिसमें सरहुल पूजा धूमधाम से करने और भव्य मिलन समारोह के आयोजन को लेकर चर्चा की गई। बताया गया कि इस वर्ष भी धूमधाम से सरहुल पूजा की जाएगी और सरहुल मिलन समारोह का आयोजन किया जाएगा। जिसमें क्षेत्र के जनप्रतिनिधि और गणमान्य लोग समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल होंगे। विभिन्न गांव से ढोल-नगाड़े के साथ सरहुल जुलूस में शामिल लोगों का यहां जुटान होगा।
बैठक के दौरान सरहुल पूजा मिलन समारोह के सफल आयोजन को लेकर सर्वसम्मति से कमेटी का गठन किया गया। जिसमें अध्यक्ष संदीप उरांव, सचिव सुनील मुंडा, कोषाध्यक्ष सुभाष उरांव, उपाध्यक्ष अशोक उरांव, संतोष उरांव, मिडिया, प्रभारी विकास कच्छप, उप कोषाध्यछ आदित्य केरकेटा, संगठन सचिव गुडू करमाली, जीतेन्द्र उरांव, उप सचिव निखिल लिंडा, भोला उरांव, संरक्षक जटलू उरांव, भुनेश्वर पाहन, सुनील उरांव, भरत लिंडा, धनेश्वर मुंडा, कृष्णा उरांव, भूषण उरांव, सयोजक अनिल उरांव, सत्यनारायण उरांव, साबिन्द्र कच्छप, संजय उरांव, बिरसा उरांव, जीतेन्द्र उरांव, बिरसी उरांव, सुशीला उरांव समेत सक्रिय सदस्यों में सन्नी उरांव, अजय उरांव, उमेश उरांव, संतोष उरांव, अभिषेक उरांव, मुकेश, आशीष उरांव, महेश उरांव, पंकज करमाली, सुकर कुजूर, बिशाल उरांव, संदीप उरांव, रामप्रसाद उरांव, बसंत उरांव, रवि उरांव, संकर मुंडा सहित अन्य का चयन किया गया।
