उरीमारी (हजारीबाग): डीएवी पब्लिक स्कूल उरीमारी में सोमवार को हर्षोल्लास से रंगोत्सव मनाया गया। अवसर पर प्रतीकात्मक रूप से होलिका दहन किया गया।स्कूल के प्रांगण में रंग-बिरंगे परिधानों में शामिल नन्हे-मुन्ने बच्चों ने रंगोत्सव में इंद्रधनुषी छटा बिखेरी और एक दूसरे को गुलाल लगाया। कार्यक्रम में नर्सरी से दूसरी कक्षा तक के बच्चों ने भाग लिया। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय प्रशासन की ओर से बच्चों का मुंह मीठा कराया गया और होली की शुभकामनाएं दी गई। 

अवसर पर विद्यालय की प्राचार्या डॉ. सोनिया तिवारी ने कहा कि होली का पावन पर्व हर भेदभाव मिटा देता है। लोग हर बैर भूल एक-दूसरे को गले लगाते जाते हैं। यह प्रेम का वह धागा है, जो समाज को एकता के सूत्र पिरोता है। उन्होंने कहा कि होली पर हमें प्राकृतिक रंगों का ही चयन करना चाहिए ताकि हमारी प्रकृति और स्वास्थ्य दोनों सुरक्षित रहें।

​कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं और नॉन-टीचिंग स्टाफ ने सराहनीय योगदान दिया।

By Admin

error: Content is protected !!