रामगढ़: भुरकुंडा बाजार के शालिग्राम मुहल्ला स्थित हनुमान मंदिर में तीन दिवसीय श्री हनुमान प्राण प्रतिष्ठा यज्ञ रविवार को पूर्णाहुति के साथ संपन्न हुआ। यज्ञ के अंतिम दिन रविवार को पंडित नरेश मिश्रा के मार्गदर्शन में पुजारी आचार्य पंकज कुमार शास्त्री, सच्चिदानंद पांडे, कन्हैया मिश्रा, पुरुषोत्तम उपाध्य धीरज कुमार मिश्रा बंटू मिश्रा के द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूर्व प्रतिष्ठित देवी-देवताओं का पूजन किया गया। शिखर स्नान के साथ हनुमान जी की प्रतिमा का प्राण प्रतिष्ठा सह नामकरण, हवन और आरती की गई। आरती के उपरांत श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण किया। इस दौरान श्रद्धालुओं भगवान हनुमान की प्रतिमा का दर्शन कर भावविभोर हुए और नतमस्तक होकर मंगलकामना की।
यज्ञ संपन्न होने के उपरांत ब्राह्मण भोजन, कुटुंब भोजन और दोपहर बाद भव्य भंडारा किया गया। जिसमे प्रसाद के रूप में श्रद्धालुओं के बीच खीर, पूरी और बूंदी बांटी गई। अवसर पर बड़ी संख्या में महिला-पुरूष और बच्चे शामिल हुए।
कार्यक्रम को सफ़ल बनाने में भुरकुंडा बाजार समिति सदस्य राकेश चौधरी, रामचंद्र साहू, मनोज कुमार, मंटू मिश्रा, राजेंद्र कुमार, राज कुमार, टी एन साहू, शिवचरण साहू, श्री निवास अग्रवाल,आर्यन कुमार, राजेश अग्रवाल, सहित स्थानीय लोगों ने सराहनीय योगदान दिया।
