रामगढ़: पतरातू में रेलवे कैरेज विभाग की महिला कर्मचारियों ने रविवार को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से वरीय अनुभाग अभियंता (कैरिज) सुजीत कुमार शामिल हुए। अवसर पर पतरातू कैरेज विभाग में कार्यरत महिलाओं केक काटा और एक दूसरे को खिलाकर शुभकामनाएं दीं। 

कार्यक्रम के दौरान सुजीत कुमार ने कहा कि आज भारत प्रगति के पथ पर तेजी से बढ़ रहा है। हर क्षेत्र में महिलाएं पूरी क्षमता से भागीदारी निभा रही हैं और अपनी उपलब्धियों से देश को गौरवान्वित कर रही हैं। 

मौके पर लीला मुनी, जयंती खलको, सुमन देवी, राधिका देवी, बिंदु देवी, कनक सेलिना किंडू, शशि मुंडा, श्याम बिहारी तिवारी, शत्रुघ्न महतो, राजेश कुमार, अनमोल टोप्पो, विनीत कुमार, अभिनव विक्रांत, प्रमोद तिवारी, एस बारा, बटेश्वर मुंडा सहित अन्य रेल कर्मचारी मौजूद थे।

By Admin

error: Content is protected !!