रामगढ़: पतरातू स्थित मिडवे होटल रिसॉर्ट में सोमवार को तीन दिवसीय उत्तरी छोटा नागपुर प्रमंडल स्तरीय स्वास्थ्य डाटा संधारण प्रशिक्षण आरंभ हुआ। जिसका विधिवत उद्घाटन सिविल सर्जन रामगढ़़ डॉ. नवल कुमार ने दीप प्रज्जवलित कर किया। अवसर पर स्टेट डाटा मैनेजर सुबोध कुमार और डाटा मैनेजर दीपक कुमार मौजूद रहे। वहीं पहले दिन कार्यक्रम का संचालन जिला डाटा प्रबंधक रश्मि आनंद ने किया।

तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत हेल्थ मैनेजमेंट इनफॉर्मेशन सिस्टम पोर्टल, आरसीएच पोर्टल और अनमोल एप्प कै संबंध में प्रशिक्षण दिया जाएगा। जिसमें स्वास्थ्य विभाग के विभिन्न कार्यक्रमों के आँकड़ों को अलग-अलग पोर्टल और डिजिटल माध्यमों पर संधारित करने की प्रक्रिया को लेकर प्रशिक्षण दिया जाएगा और सुधारों की चर्चा की जाएगी। जिससे सेवाएं सुचारू रूप से चलें और जनता को अधिकतम लाभ मिल सके।

कार्यक्रम में रामगढ़ जिले से डॉ. स्वराज (जिला यक्ष्मा पदाधिकारी), डॉ. तूलिका रानी (जिला कुष्ठ निवारण पदाधिकारी), डॉ. ठाकुर मृत्युंजय कुमार सिंह (जिला आरसीएच नोडल पदाधिकारी) और पतरातु प्रखंड के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. धीरेंद्र ने हिस्सा लिया। जबकि प्रशिक्षण में धनबाद, बोकारो, हजारीबाग, कोडरमा, चतरा, गिरिडीह और रामगढ़ के जिला डाटा प्रबंधक, सभी प्रखंडों के बीडीएम, अस्पताल प्रबंधक और प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक शामिल हुए।

 

By Admin

error: Content is protected !!