रांची: पिठौरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत दुवार्सिनी मंदिर के निकट सोमवार को सड़क दुघर्टना में एक नाबालिग की मौत हो गई। जबकि एक अन्य मामूली रूप से घायल हो गया। मिली जानकारी के अनुसार नया टोला बस्ती निवासी अरमान (17 वर्ष) और उसका साथी आदिल बाइक ( JH 01E 0943) पर पिठौरिया से पतरातू की ओर जा रहे थे। इस क्रम में दुवार्सिनी मंदिर के निकट अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मारी दी। जिससे में युवक सड़क पर गिर गए। दुर्घटना में अरमान को काफी गंभीर चोट लगी।मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों को अस्पताल ले गई। जहां अरमान के मौत की पुष्टि कर दी गई। वहीं मामूली रूप से घायल आदिल का उपचार किया गया।
