रामगढ़: शिक्षा विभाग द्वारा रामगढ़ जिले में किए जा रहे कार्यों को लेकर मंगलवार को उपायुक्त फैज अक अहमद मुमताज ने समाहरणालय सभाकक्ष में समीक्षा बैठक की। जिसमें सर्वप्रथम उपायुक्त ने मध्यान भोजन अंतर्गत संचालित कार्यों की समीक्षा की गई। इस दौरान उनके द्वारा निर्धारित रोस्टर के अनुरूप बच्चों को मध्यान भोजन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया।

वहीं विद्यालयों में उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं यथा पेयजल, शौचालय आदि की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने जिन विद्यालयों में जलापूर्ति की उपलब्धता नहीं है उन्हें चिन्हित कर कार्यपालक अभियंता पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल से समन्वय करते हुए तत्काल रूप से कार्य करने एवं जल्द से जल्द सभी विद्यालयों में जलापूर्ति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

इस दौरान उपायुक्त के द्वारा बच्चों के बीच किताबें, यूनिफॉर्म, स्कूल बैग आदि उपलब्ध कराने के तहत अब तक हुए कार्यों की समीक्षा करते हुए इस संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इन सब के अलावा बैठक के दौरान उपायुक्त ने शिक्षा का अधिकार अधिनियम, छात्रवृत्ति, खेलो झारखंड, मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय, प्रखंड स्तरीय आदर्श विद्यालय आदि की भी समीक्षा करते हुए सफल संचालन को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।

बैठक में उप विकास आयुक्त, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला शिक्षा अधीक्षक, अतिरिक्त जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारियों सहित अन्य उपस्थित थे।

By Admin

error: Content is protected !!