रामगढ़: झारखंड मुक्ति मोर्चा पतरातू प्रखंड समिति की बैठक रविवार को भुरकुंडा स्थित पार्टी कार्यालय में हुई। जिसकी अध्यक्षता झलकू बेदिया और संचालन उदय अग्रवाल ने किया। बैठक में मुख्य रूप से हजारीबाग जिलाध्यक्ष सह केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य संजीव बेदिया शामिल हुए।

बैठक के दौरान आगामी 4 अप्रैल को झारखंड मुक्ति मोर्चा के 54ंवे स्थापना दिवस पर हजारीबाग में होनेवाली विशाल महारैली को लेकर चर्चा की गई। महारैली में पतरातू प्रखंड से बड़ी संख्या में शामिल होने का निर्णय लिया गया। वहीं संजीव बेदिया ने कहा कि महारैली में राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, गांडेय विधायक कल्पना सोरेन सहित मंत्री चमरा लिंडा, योगेंद्र महतो, दीपक बिरूआ, सुदिव्य कुमार सोनू सहित पार्टी के कई गणमान्य नेता शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से राज्य के लोगों को अधिक से अधिक लाभ पहुंचाने और पार्टी को और मजबूत करने की जरूरत है। 

मौके पर हरिलाल बेदिया, रोहनराम बेदिया, संजय वर्मा, जलेंद्र बेदिया मुकेश राउत, सीताराम मुंडा, वीरेन्द्र यादव, इस्लाम अंसारी, गणेश बेदिया, हाशिम खातून, श्रीनाथ, सलेंद्र यादव, राजेश मुंडा, दीपक कुमार, संजीव कुमार मुंडा, प्रमोद ठाकुर, सहित अन्य लोग मौजूद थे।

By Admin

error: Content is protected !!