रांची: कांके प्रखंड के ओयना स्थित ईदगाह में रविवार की शाम नवयुवक कमेटी ओयना ने दावत-ए-इफ्तार का आयोजन किया। जिसमें सैंकड़ों की संख्या में रोजेदार शामिल हुए और एक साथ रोज़ा खोला। इफ्तार में फल, मिठाई, शरबत सहित कई स्वादिष्ट व्यंजन परोसे गए।

इस दौरान सदर मो. एजाज अंसारी ने कहा कि नवयुवक कमेटी ओयना विगत कई वर्षों से इफ्तार का आयोजन करता रहा है। जो काफी सराहनीय है। इससे एक दूसरे से मिलने-जुलने का अवसर मिलता है, आपसी सद्भाव और भाईचारा भी बढ़ता है।
मौके पर सेक्रेटरी मो. वसीम अंसारी, नाइब सदर फिरोज अंसारी, नाइब सेक्रेटरी इमरान आलम, पूर्व सदर शाहिद हसन, सद्दाम, इनायत, नफीस, मुदस्सिर, शहबाज़, रिजाउल, दानिश, मतिउर, राजू, आसिफ, शोएब, हाफिज, बाशिद, सलमान, जावेद, साजिद, तारीक, एजाज़ सहित अन्य मौजूद थे।
