यूथ क्लब उरीमारी ने किया आयोजन, खेल प्रेमियों में उत्साह 

उरीमारी (हजारीबाग):  महात्मा गांधी स्टेडियम में रविवार को यूथ क्लब उरीमारी के तत्वावधान में सीजन वन क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि परियोजना पदाधिकारी उरीमारी दिलीप कुमार, बिरसा परियोजना पदाधिकारी सुबोध कुमार, विशिष्ट अतिथि उरीमारी पंचायत समिति सदस्य गीता देवी, त्रिपक्षीय क्षेत्रीय सुरक्षा समिति सदस्य गणेश राम, कानू मरांडी, कृष्णा सोरेन, दिनेश करमाली, सुखदेव करमाली, सीताराम किस्कू, क़ौलेश्वर गंझू, सीतामुनी देवी, फूलमनी देवी, शांति देवी, फूलमती किस्कू, कमलेश पावरिया, शांति निकेतन विद्यालय बगरैया के निदेशक नरेश करमाली, प्रधानाध्यापक दिनेश करमाली, सेवामुनी टुडू, पूनम सरोज किंडो, पूनम भारती शामिल हुए।

सर्वप्रथम आयोजक के द्वारा अतिथियों को मंच तक लाया गया इस दौरान शांति निकेतन विद्यालय बगरैया के छात्राओं के द्वारा अतिथियों पर पुष्प वर्षा किया गया। टूर्नामेंट का उद्घाटन अतिथियों के द्वारा संयुक्त रूप से फीता काट कर किया गया। वहीं शांति निकेतन विद्यालय बगरैया के छात्राओं के द्वारा स्वागत गीत और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। बच्चों की प्रस्तुति ने लोगों को मंत्र मुग्ध कर दिया।

उद्घाटन मैच हिट एंड रन क्रिकेट अकादमी सयाल एवं स्टीम कॉलोनी पतरातू के बीच मैच खेला। जिसमें सयाल की टीम ने 12 ओवर में 98 रन का लक्ष्य दिया। वहीं जवाब में उतरी पतरातू की टीम ने 05 विकेट से मैच जीत लिया। मैन ऑफ द मैच मोहित कुमार रहें।

आयोजकों ने बताया कि फाइनल मैच में विजेता एवं उप विजेता टीम को शांति निकेतन विद्यालय बगरैया के द्वारा ट्राफी दिया जाएगा। वहीं पूरे टूर्नामेंट में प्रत्येक छक्का पर 20 रूपया एवं हैट्रिक छक्का पर 100 रूपया का इनाम त्रिपक्षीय क्षेत्रीय सुरक्षा समिति सदस्य गणेश राम के द्वारा दिया जाएगा।

टूर्नामेंट में अतिथियों का स्वागत एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम शांति निकेतन विद्यालय बगरैया के बिरसा मुंडा हाउस के राहुल गंझू, रौनक कुमार, देवांश सोरेन, फ़ैज़ राजा, आतिफ राजा फ़ैज़ आलम, साक्षी भारती, वर्षा पावरिया, छाया कुमारी, रिया कुमारी, स्वाति कुमारी, नित्या कुमारी, हिमाद्री किस्कू, रितिक सोरेन, सुशांत करमाली, रोहन गंझू एवं नीलांबर पीतांबर हाउस के ऋषभ कुमार गुप्ता, ऋषभ कुमार, आदित्य कुमार, तृप्ति कुमारी, संतोष कुमार, आयुष उरांव, कृष्णा कुमार, वंश राणा, अनम्ता फातिमा, महरूर फातिमा, हलिमा सादिया, सृष्टि कुमारी, अंबिका कुमारी, भावना बास्के, इंदु सोरेन, सेजल कुमारी, सोनल कुमारी, साक्षी कुमारी, नियति कुमारी, तेजल सोरेन, स्वीटी कुमारी, अनिशा कुमारी,इशिका कुमारी, सन्ना तहरीन, रोशनी कुमारी के द्वारा किया गया।

टूर्नामेंट को सफल आयोजन में मुख्य संरक्षक रंजीत करमाली, दिनेश टुडू, मुरली, रमेश करमाली, संजय सोरेन, सिगु मांझी, अध्यक्ष अजय करमाली, उपाध्यक्ष दीपक सिंह, कोषाध्यक्ष सतीश कुमार, सचिव लालजी पावरिया, सह सचिव दिलीप बेसरा, सदस्य उमेश करमाली,मंटू कुमार, रमेश करमाली, चंद्रदीप कुमार चौधरी, देवा कुमार, छोटू सोरेन, अमित कुमार, ननकू दास, दीपक दास, समीर, अजय लोहार, मोहन हेम्ब्रोम, बसंत करमाली, कृष्णा हांसदा, मनीष करमाली, विजय करमाली, दीपक कुमार मेहता, विशाल सिंह, दीपक करमाली, उपेंद्र यादव सहित कई लोग लगे हैं।

By Admin

error: Content is protected !!