बच्चों में बुनियादी ज्ञान की क्षमता को विकसित करना है उद्देश्य : संजीत कुमार

रामगढ़: मुख्यमंत्री उत्कृष्ट गांधी मेमोरियल प्लस टू उच्च विद्यालय रामगढ़ के सभागार में बुधवार को जिला स्तरीय बुनियादी साक्षरता एवं संख्या ज्ञान प्रदर्शनी मेला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के बतौर मुख्य अतिथि जिला शिक्षा अधीक्षक संजीत कुमार और विशिष्ट अतिथि पीएमश्री विद्यालय के राज्य प्रभारी शशि सिंह,अतिरिक्त जिला कार्यक्रम पदाधिकारी नलिनी रंजन, पॉलीथिन मुक्त भारत मिशन एवं पर्यावरण संरक्षण के निदेशक उपेंद्र कुमार, विद्यालय के प्राचार्य डॉ. संतोष कुमार अनल शामिल हुए। अवसर पर सभी अतिथियों को शॉल ओढाकर और पौधा देकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।

प्रदर्शनी मेला में पीएम उत्क्रमित उच्च विद्यालय रजरप्पा प्रोजेक्ट चितरपुर, पीएम श्री उत्क्रमित उच्च विद्यालय बरियातू गोला, पीएम श्री उत्क्रमित उच्च विद्यालय कूल्ही दुलमी, पीएम श्री उत्क्रमित प्लस 2 उच्च विद्यालय मनुवा मांडू, पीएम श्री उत्क्रमित उच्च विद्यालय तापीन मांडू, पीएम श्री मध्य विद्यालय मँझिला टोला रामगढ़, पीएम श्री उत्क्रमित उच्च विद्यालय कोईरीटोला रामगढ़,पीएम श्री उत्क्रमित उच्च विद्यालय पाली पतरातु ने भाग लिया।

प्रदर्शनी मेला में शिक्षण अधिगम सामग्री के माध्यम से बच्चों की ओर से कई प्रकार मॉडल बनाकर प्रदर्शनी लगाया गया। प्रदर्शनी मेला में पीएम श्री उत्क्रमित उच्च विद्यालय मनुवा, मांडू को बेहतर मॉडल बनाकर प्रदर्शन करने पर प्रथम स्थान, पीएम श्री उत्क्रमित उच्च विद्यालय रजरप्पा प्रोजेक्ट चितरपुर को द्वितीय स्थान और पीएम श्री उत्क्रमित उच्च विद्यालय बरियातू को तृतीय स्थान मिला। सभी विजेता विद्यालयो के मोमेंटो और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान एसएमसी के सभी अध्यक्ष को विद्यालय में बेहतर कार्य करने के लिए शॉल ओढाकर व मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। वहीं ज्यूरी सदस्य में सुमित्रा कुमारी, मिथलेश कुमार रविदास, डॉ.रूपम कुमारी,अंजू सिंह, संजय राय, सतेन्द्र कुमार सिंह, हरेन कुमार कुशवाहा ने योगदान दिया। 

जिला शिक्षा अधीक्षक संजीत कुमार ने सभी मॉडलों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कहा टीएलएम मॉडल आधारित शिक्षण से बच्चे किताबी ज्ञान के साथ-साथ अपने वातावरण में पाए जाने वाले विभिन्न सामग्रियों से अनुभव कर सीखने का प्रयास करते हैं। टीएलएम प्रदर्शनी में सभी प्रतिभागियों ने एफएलएन  के भाषा विकास और गणितीय संक्रियाओं को आधार मानकर टीएलएम निर्माण किया गया जो बुनियादी स्तर के बच्चों को सीखने सिखाने में सहज और मनोरंजन पूर्ण साबित होगे ।बच्चे कठिन विषय को भी सहज तरीके से सीख सकते है।

वहीं पीएम श्री के राज्य प्रभारी शशि सिंह ने कहा कि इस तरह के मेले से बच्चे उत्साहित होकर आपने अपने विद्यालय में मॉडल बनाकर अपने आगे बढ़ने अवसर मिलता हैं। वहीं अतिरिक्त जिला कार्यक्रम पदाधिकारी नलिनी रंजन ने कहा कि ऐसे मॉडल बनाने वाले बच्चे ही भविष्य में जाकर वैज्ञानिक बनकर राष्ट्र की सेवा में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

मौके पर एपीओ कुमार राज, तजिंदर कौर, जितेंद्र कुमार महतो, सुरेंद्र प्रसाद, सुनील कुमार रविदास, शेखर कुमार, दीपक कुमार सिंह, सुनील कुमार, तेजू कुमार मुंडा, अजीत कुमार तिवारी, मनीष कुमार सिंह, संजय कुमार, अनीता देवी सहित कई उपस्थित रहे।

By Admin

error: Content is protected !!