रामगढ़: भदानीनगर ओपी में बुधवार को आगामी ईद, सरहुल और रामनवमी को लेकर शांति समिति की बैठक हुई। जिसकी अध्यक्षता सहायक पुलिस अधीक्षक सह अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी पतरातू गौरव गोस्वामी और संचालन ओपी प्रभारी अख्तर अली ने की। बैठक में शांति समिति के सदस्य सहित पूजा समितियों के प्रतिनिधि भी शामिल रहे। बैठक के दौरान पुलिस ने सभी पर्व शांति और सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने की अपील की। साथ ही पर्व के दौरान विधि-व्यवस्था के बेहतर संधारण हेतु लोगों से सुझाव भी लिए गए।स्थानीय लोगों ने शांति-व्यवस्था बनाए रखने हेतु पुलिस-प्रशासन को हर संभव सहयोग करने का भरोसा दिलाया। 

बैठक के दौरान सहायक पुलिस अधीक्षक गौरव गोस्वामी ने कहा कि पुलिस शांति-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है। प्रशासनिक दिशा-निर्देश का अनुपालन कर प्रेम और सद्भाव से सभी पर्व मनाएं। किसी प्रकार की समस्या होने पर बेझिझक पुलिस से संपर्क करें। उन्होंने कहा कि उन्होंने कहा कि पर्व के दौरान असामाजिक तत्वों पर पुलिस की पैनी निगाह रहेगी। विधि-व्यवस्था भंग करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। 

वहीं ओपी प्रभारी अख्तर अली ने कहा कि सोशल मीडिया पर भ्रामक पोस्ट न डालें और किसी प्रकार की अफवाह न फैलाएं। ऐसा करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। वहीं उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि दिखे तो अविलंब पुलिस को सूचित करें। शांति-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें।

मौके पर मुखिया आनंद दुबे, प्रमुख प्रतिनिधि सीताराम मुंडा, रामफल बेदिया, राजेंद्र बेदिया,सागर दांगी, नितेश ओझा, आजाद अंसारी, रईस अंसारी, रोहन बेदिया, बलदेव राम, देवानंद महतो, मोइद्दीन अंसारी, जौहुर अंसारी, मंजूर अंसारी, सहित अन्य लोग मौजूद थे।

By Admin

error: Content is protected !!