रामगढ़: भुरकुंडा कोयलांचल सहित आसपास के क्षेत्र में शुक्रवार को मस्जिदों में अलविदा जुम्मे की नमाज अदा की गई। क्षेत्र के मस्जिदों में  लोगों ने अकीदत के साथ नमाज अदा करते हुए अमन-चैन और खुशहाली की दुआ मांगी। अवसर पर भुरकुंडा के मस्जिद गुलशन-ए-रज़ा में बड़ी संख्या में लोग नमाज अदा करने पहुंचे और इबादत की।

सके साथ ही ईद-उल-फितर को लेकर क्षेत्रवासियों में खासा उत्साह हैं। भुरकुंडा बाजार की रौनक बढ़ गई है। लोग ईद के लिए खरीदारी करते देखे जा रहे हैं। बाजार में सेवईयों, ड्राइ फ्रूट्स की जमकर खरीदारी की जा रही है। वहीं कपड़ों, जूतों और श्रृंगार की दुकानों में ग्राहकों की भीड़ देखी जा रही है।

By Admin

error: Content is protected !!