गुरुवाणी और शबद कीर्तन से भक्तिमय में हुआ क्षेत्र 

तेरा सब सदका वाहेगुरु!…तेरी सब रचना वाहेगुरु! 

रामगढ़: भुरकुंडा थाना मैदान में शनिवार को गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा के दूसरे महासमागम का भव्य आयोजन किया गया। जिसमें धर्मप्रचारक, कथावाचक, साध-संगत सहित सिक्ख समाज के गणमान्य लोग और बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। सर्वप्रथम गुरूद्वारा में 48 घंटे का अखंड पाठ संपन्न किया गया। इसके उपरांत गुरुद्वारा से ग्रंथ साहिब को समागम स्थल पर लाया गया और सजे-धजे दिवान में प्रकाश किया गया। इसके साथ ही भुरकुंडा गुरुद्वारा के प्रधान ग्रंथि हिरा सिंह गुरु ग्रंथ साहिब की चंवर सेवा में जुट गए। महासमागम में कार सेवा जत्थेदार बाबा कश्मीर सिंह भूरी वाले, अमृतसर साहिब से बाबा सुखविंदर सिंह, बाबा गुरबिंदर सिंह, पटियाले वाले बाबा गुरदीप सिंह, बाबा बलदेव सिंह, तख्त श्री हरमंदिर पटना साहिब के जनरल सेक्रेटरी सरदार इंद्रजीत सिंह, कलशी बिल्डकॉन के ऑनर सुमित सिंह कलशी सहित कई गणमान्य शामिल रहे।

महासमागम की शुरुआत अरदास से की गई। अवसर पर कथा वाचक हुजूरी रागी तख्त श्री हरमंदिर पटना साहिब सतनाम सिंह और टाटानगर से पहुंचे कथा वाचक रंजीत सिंह ने गुरुवाणी से साध-संगत को निहाल किया। वहीं तख्त श्री पटना साहिब के भाई हरजीत सिंह और टाटानगर के भाई गुरदीप सिंह के कीर्तन जत्थे ने एक से बढ़कर एक शबद कीर्तन प्रस्तुत किए। कीर्तन जत्थे ने “वाहेगुरू गुरू मंतर हैं”…”सब तेरा सदका वाहेगुरू, सब तेरी रचना वाहेगुरु”… जैसे भक्तिगीतों से श्रद्धालुओं को निहाल कर दिया। वहीं कार्यक्रम के अंतिम चरण में अतिथियों और गणमान्य लोगों को सरोपा देकर सम्मानित किया गया। वहीं भुरकुंडा गुरुद्वारा कमेटी के पदाधिकारियों और सदस्यों को भी लगातार दूसरे वर्ष भव्य आयोजन के लिए सरोपा देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान मंच संचालन टोरी से पहुंचे गुरमीत सिंह ने किया। समागम स्थल पर सुबह से शुरू हुआ गुरु का अटूट लंगर देर शाम तक जारी रहा। सेवादार लंगर के संचालन में पूरी तन्मयता से जुटे रहे। 

क्षेत्र के गणमान्य और प्रबुद्ध लोग भी रहे शामिल 

महासमागम में बड़कागांव विधायक रोशन लाल चौधरी, जिंदल स्टील पतरातू के प्लांट हेड कृष्ण वल्लभ सिंह, भुरकुंडा ओपी प्रभारी उपेंद्र कुमार, झामुमो केंद्रीय सदस्य सह हजारीबाग जिलाध्यक्ष संजीव बेदिया, भाजपा रामगढ़ जिलाध्यक्ष संजीव कुमार बाबला, भुरकुंडा मुखिया अजय पासवान, सौंदा ‘डी’ मुखिया उपेंद्र शर्मा, योगेश दांगी, सतीश मोहन मिश्रा, डब्लू सिंह, शंकर जायसवाल, लखेंद्र राय सहित कई लोग ग्रंथ साहिब के समक्ष मत्था टेक महासमागम में शामिल हुए। साथ ही लंगर में गुरु का प्रसाद भी ग्रहण किया। 

महासमागम को लेकर पुलिस-प्रशासन की दिखी सजगता 

महासमागमौ के दौरान आकस्मिक चिकित्सा सेवा के लिए एंबुलेंस के साथ पतरातू प्रखंड सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक और स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे। वहीं कार्यक्रम की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भुरकुंडा पुलिस भी सजग रही।

आयोजन में इनका रहा महत्वपूर्ण योगदान

महासमागम को सफल बनाने में भुरकुंडा गुरुद्वारा प्रधान लाल सिंह रंधावा उर्फ रिंकु, तजेंद्र सिंह, इंद्रजीत सिंह छाबड़ा, निशान सिंह, अमर सिंह, सोनू सिंह, परमजीत सिंह, नीरेंद्र सिंह, जगतार सिंह, जसपाल सिंह, अंग्रेज सिंह, अशतेल सिंह, गुरदीप सिंह, संदीप सिंह, कारण, सागर, मोनू, जसबीर सिंह, प्रयास, पीयूष, नवजोत सिंह, रतन सिंह, कुलदीप सिंह, चंचल सिंह, राजरानी कौर, अमरजीत कौर, उषा कौर, रेखा कौर, रानी कौर, दलबिन्दर कौर, शीतल कौर, संगीता कौर सहित अन्य लोगों का योगदान रहा।

By Admin

error: Content is protected !!