• तात्कालीन एसपी अभियान ऋत्विक श्रीवास्तव और एसडीपीओ संदीप सुमन को मिलेगा एक-एक लाख रुपये का पुरस्कार 

चतरा : प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन टीएसपीसी के कमेटी सदस्य रविंद्र गंझू उर्फ आक्रमण गंझू उर्फ आक्रमण को गिरफ्तार करनेवाली टीम के शीर्ष दो पुलिस अधिकारियों को पुरस्कृत किया जाएगा। जानकारी के मुताबिक अभियान में शामिल तात्कालीन अभियान एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव और चतरा एसडीपीओ संदीप सुमन को एक-एक लाख रुपये की पुरस्कार राशि दी जाएगी। सरकार की ओर से जल्द ही पुरस्कार की यह राशि उनके अकाउंट में हस्तांतरित की जाएगी।

बताते चलें कि बीते वर्ष 2 मार्च को हंटरगंज थाना क्षेत्र के पतसुगिया पुल के पास से आक्रमण गंझू उसकी पत्नी नीलम देवी समेत चार अन्य लोगों को हथियारों के जखीरे और भारी मात्रा में कारतूस के साथ पकड़ा गया था‌ आक्रमण गंझु पर राज्य सरकार ने 15 लाख रुपये का इनाम घोषित कर रखा था। जबकि एनआईए की ओर से भी तीन लाख रुपये का इनाम घोषित था। 

By Admin

error: Content is protected !!