अखाड़ा समितियों से की मुलाकात, सौहार्दपूर्ण माहौल में पर्व मनाने की अपील

रांची: रामनवमी पर्व को लेकर एसएसपी रांची राकेश रंजन ने सुरक्षा और यातायात व्यवस्था हेतु की जा रही तैयारियों का जायजा लिया। इस क्रम में उन्होंने जुलूस मार्ग, बैरिकेडिंग, पार्किंग व्यवस्था का अवलोकन किया। अवसर पर उन्होंने विभिन्न अखाड़ा समितियों से मुलाकात कर रामनवमी जुलूस के संबंध में जानकारियां लीं। वहीं उन्होंने शांतिपूर्ण माहौल में रामनवमी मनाने की अपील की। मौके पर पुलिस अधीक्षक यातायात, अनुमंडल पदाधिकारी रांची और पुलिस उपाधीक्षक नगर, स्थानीय थाना प्रभारी एवं अन्य पुलिस पदाधिकारी और कर्मी मौजूद थे।

पुलिस ने संवेदनशील स्थानों पर किया फ्लैग मार्च 

वरीय पुलिस अधीक्षक रांची राकेश रंजन के निर्देश पर पुलिस अधिकारियों और कर्मियों ने शहर के संवेदनशील स्थानों पर फ्लैग मार्च निकाला। इस। दौरान रांची के फिरायालाल चौक से सुजाता चौक समेत एकरा मस्जिद, कर्बला चौक, पथलकुदवा, चर्च रोड, थड़पखना मस्जिद, लालपुर क्षेत्र में फ्लैग मार्च किया गया। वहीं पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, पुलिस अधीक्षक नगर, पुलिस अधीक्षक यातायात और सदर अनुमंडल पदाधिकारी ने बाइक दस्ते के साथ लोअर बाजार, हिंदपीढ़ी, डेली मार्केट, चुटिया, डोरंडा, सदर, बरियातू थाना क्षेत्र में फ्लैग मार्च किया गया। इस दौरान आम लोगों से मुलाकात कर सौहार्दपूर्ण तरीके से पर्व मनाने और संदिग्ध गतिविधि की सूचना अविलंब पुलिस को देने की अपील की गई।

 

By Admin

error: Content is protected !!