रामगढ़: पटेलनगर पंचायत अंतर्गत गायत्री नगर स्थित पंचमुखी हनुमान स्थान में रामनवमी के पावन अवसर पर शुक्रवार को विशेष पूजा-अर्चना किया गया। पुरोहित मनोहर पांडेय द्वारा पूरे विधिविधान व मंत्रोच्चारण के बीच पूजा-अर्चना किया गया। पूजा में सुखदेव प्रजापति उर्फ देवा, मनोज श्रीवास्तव, राजेश गुप्ता व रोहित कुमार बतौर यजमान शामिल थे। पूजन में शामिल होने के लिए स्थानीय भक्त बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। साथ ही समाज व क्षेत्र में सुख-शांति व समृद्धि की कामना की गई। इस दौरान पूरा गायत्री नगर जय श्री राम के जयकारों से गूंज उठा, जिससे वातावरण भक्तिमय हो गया। पूजा के पश्चात रामभक्तों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया।

मौके पर विनोद कुमार सिंह, कुलदीप प्रजापति, जलेश्वर सिंह, शिवकुमार सिंह, केदार श्रीवास्तव, उपेंद्र साव, गुड्डू सिन्हा सहित दर्जनों महिला-पुरूष रामभक्त मौजूद थे।

By Admin

error: Content is protected !!