रामगढ़: भुरकुंडा सीसीएल अस्पताल परिसर में भगवान गणेश का आकर्षक मंदिर बनाया जाएगा। जिसे लेकर शनिवार को भूमिपूजन किया गया। यजमान के रूप में सीसीएल बरका-सयाल प्रक्षेत्र के महाप्रबंधक अजय कुमार पूजा में शामिल रहे। पंडित सतीश मोहन मिश्रा ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधिवत भूमिपूजन संपन्न कराया। इसके उपरांत हर-हर महादेव और जय श्री राम के उद्घोष के बीच ध्वज स्थापना की गई और महाप्रबंधक ने नारियल फोड़कर अनुष्ठान संपन्न किया। इसके उपरांत उपस्थित लोगों के बीच प्रसाद के रूप में लड्डू का वितरण किया गया ‌। 

बताया जाता है कि अस्पताल परिसर में सार्वजनिक सहयोग से निर्माण जल्द ही शुरू किया जाएगा। अवसर पर मुखिया अजय पासवान, चिकित्सक डॉ. ए. टोप्पो, श्रमिक नेता शशिभूषण सिंह, शंभू प्रसाद सिंह, सुभाष चंद्र ओझा, अशोक गुप्ता, संजय मिश्रा, पप्पू सिंह, सत्यनारायण ठाकुर, सेवक राम सहित अन्य उपस्थित थे।

By Admin

error: Content is protected !!