रांची: झारखंड सरकार ने प्रशासनिक दृष्टिकोण से राज्य में बड़ा फेरबदल किया है। राज्य में 17 आईएएस अधिकारियों का तबादला किया है। कई जिलों के एसपी बदले गए हैं। इस संबंध में कार्मिक, प्रशासनिक सुधार और राज भाषा विभाग ने अधिसूचना जारी की है।

राजीव रंजन, विशेष सचिव मंत्रिमंडल सचिवालय को उपायुक्त जमशेदपुर बनाया गया है।

संदीप कुमार, सचिव, झारखण्ड लोक सेवा आयोग को लातेहार उपायुक्त बनाया गया है।

अनन्य मित्तल, मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, झारखण्ड राज्य आजीविका संवर्धन सोसायटी (JSLPS) से स्थानांतरित कर गढ़वा उपायुक्त बनाया गया है।

दिलेश्वर महतो,  उप विकास आयुक्त सह मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, जिला परिषद गुमला को गुमला उपायुक्त के पद पर नियुक्त किया गया है।

मेघा भारद्वाज, निबंधन महानिरीक्षक, झारखण्ड को पाकुड़ उपायुक्त बनाया गया है।

लोकेश मिश्रा, परीक्षा नियंत्रक, झारखण्ड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद, रांची को गोड्डा उपायुक्त बनाया गया है।

शशि प्रकाश सिंह, उपायुक्त हजारीबाग को देवघर का उपायुक्त बनाया गया है।

उत्कर्ष शर्मा, उपायुक्त लातेहार को कोडरमा का उपायुक्त बनाया गया है।

हेमंत संती, उपायुक्त साहेबगंज को हजारीबाग का उपायुक्त बनाया गया है।

मनीष कुमार, उपायुक्त पाकुड़ को पश्चिमी सिंहभूम का उपायुक्त बनाया गया है।

ऋतुराज, उपायुक्त कोडरमा को रामगढ़ का उपायुक्त बनाया गया है।

रवि आनंद, उपायुक्त जामताड़ा को चतरा का उपायुक्त बनाया गया है।

दीपक दुबे, उप विकास आयुक्त सह मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी जिला परिषद गोड्डा को साहेबगंज के उपायुक्त बनाया गया है।

दिलीप प्रताप सिंह शेखावत, उप विकास आयुक्त सह मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी जिला परिषद लोहरदगा को पलामू का उपायुक्त बनाया गया है।

सौरभ कुमार भुवानिया, उप विकास आयुक्त सह मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी जिला परिषद रांची को खूंटी का उपायुक्त बनाया गया है।

संदीप कुमार मीणा, प्रतीक्षारत को लोहरदगा उपायुक्त बनाया गया है।

आलोक कुमार, उप विकास आयुक्त सह मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी जिला परिषद खूंटी को जामताड़ा उपायुक्त बनाया गया है।

By Admin

error: Content is protected !!