रामगढ़: ए’ला एंग्लाइज स्कूल में 18 अप्रैल से चल रहे जल पखवाड़ा कार्यक्रम का समापन गुरुवार को पुरस्कार वितरण समारोह के साथ हुआ। जिसमें जल पखवाड़े के तहत आयोजित विभिन्न प्रतियोगिता के विजेता छात्र-छात्राओं को पुरस्कार और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
बीते 20 अप्रैल को चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें सातवीं कक्षा के रेशम बेदिया और छठी कक्षा की रिया कुमारी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। 21 अप्रैल को ‘वेस्ट से बेस्ट’ प्रतियोगिता में पांचवीं कक्षा की चंचल ने बेकार सामग्री से उत्कृष्ट वस्तुएं बनाकर अपनी उत्कृष्ट रचनात्मकता का परिचय दिया। वहीं 22 अप्रैल को आयोजित निबंध प्रतियोगिता में इकरा परवीन और साक्षी भदानी ने जल और पर्यावरण के अंतर्संबंधों पर अपने विचार साझा कर शीर्ष स्थान हासिल किया। 24 अप्रैल को आयोजित क्विज़ प्रतियोगिता में साक्षी भदानी, भानू सिंह और रिया कुमारी की टीमों ने बाजी मारी। वहीं 25 अप्रैल को पखवाड़े की अंतिम प्रतियोगिता ‘वाद-विवाद’ में 8वीं की कक्षा की सूफी ने ‘पर्यावरण संरक्षण’ विषय पर प्रभावी तर्क प्रस्तुत कर प्रथम पुरस्कार जीता।
समारोह में बतौर मुख्य अतिथि विद्यालय के प्रधानाचार्य विजयंत कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि जल संरक्षण वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। हमें जल के महत्व को समझते हुए इसके संरक्षण के लिए निरंतर प्रयास करना चाहिए। उन्होंने सभी प्रतिभागियों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन छात्रों में सामाजिक जिम्मेदारी और रचनात्मक सोच को विकसित करते हैं।
कार्यक्रम को सफल बनाने में केजी की प्राचार्या अंजू पटेल, प्रशासक संजय कुमार, धर्मेश सोनी, जय किशोर प्रसाद महतो, कंचन सोनी, सूरजदेव सिंह, कंचन दास, सिद्धार्थ कुमार, गौरव कुमार साहू, कृष्णा अम्बष्टा, कुमार, अजीत शर्मा, अजीत सिंहा, वैभव कुमार, मंतोष कुमार गोप, ट्विंकल पॉल, सपना मिंज, सरिता कुमारी, शबाना खातून, सुमन खलखो, नीतू सिंह, रितिका गुप्ता, गीता प्रसाद, रुचि सिंह, सीमा हेंब्रम, शबनम बानो, चंचला कुमारी, ललिता कुमारी, काजल बनर्जी, सोनी कुमारी, बबीता कुमारी, शीला देवी, वर्षा टेटे, काजल सिंह सहित अन्य का विशेष योगदान रहा।
