धनबाद-कोडरमा रेलखंड का प्रबंधक ने किया निरीक्षण

धनबाद: मंडल रेल प्रबंधक अखिलेश मिश्र ने शुक्रवार को धनबाद-कोडरमा रेलखंड का विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण किया। इस क्रम में उन्होंने रेलखंड पर स्थित विभिन्न स्टेशनों, ट्रैक की स्थिति, सिग्नलिंग व्यवस्था और परिचालन से संबंधित व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। साथ ही संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। 

वहीं कोडरमा में मंडल रेल प्रबंधक ने महिला एवं बाल विकास मंत्री भारत सरकार सह कोडरमा सांसद अन्नपूर्णा देवी और विधायक अमित कुमार यादव के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। जिसमें रेलवे संबंधी विभिन्न जन-मुद्दों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। इस दौरान प्रमुख रूप से यात्रियों की सुविधाओं का विस्तार, विभिन्न स्टेशनों पर चल रहे विकास एवं निर्माणाधीन कार्यों की प्रगति और सुरक्षित रेल परिचालन सुनिश्चित करने पर विचार-विमर्श किया गया। वहीं बैठक के दौरान आम जनता की सुविधा को ध्यान में रखते हुए विभिन्न स्थानों पर रोड ओवर ब्रिज (ROB) और रोड अंडर ब्रिज (RUB) के निर्माण की आवश्यकता पर भी चर्चा की गई।

अवसर पर केंद्रीय मंत्री और विधायक के साथ मंडल रेल प्रबंधक ने कोडरमा स्टेशन परिसर सहित कोडरमा स्टेशन के निर्माणाधीन नई बिल्डिंग के कार्यों की प्रगति का जायजा भी लिया। मौके पर अन्य गणमान्य अतिथि समेत धनबाद मंडल के अन्य अधिकारी और कर्मचारीगण उपस्थित थे। 

 

By Admin

error: Content is protected !!