रामगढ़: पीवीयूएनएल टाउनशिप पतरातू में शनिवार को डीएवी पब्लिक स्कूल का शुभारंभ हुआ। जिसका विधिवत उद्घाटन पीवीयूएनएल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अशोक कुमार सहगल ने विधिवत फीता काटकर और शिलापट्ट का अनावरण कर किया। अवसर पर स्कूल के बच्चों ने नृत्य-संगीत पर आधारित एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। 
अवसर पर मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने गुणवत्तापूर्ण एवं आधुनिक शिक्षा के महत्व पर बल दिया और डीएवी प्रबंधन को विद्यालय में उच्चतम स्तर की शिक्षा सुनिश्चित करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि पीवीयूएनएल द्वारा स्थापित यह विद्यालय क्षेत्र के बच्चों को उत्कृष्ट शैक्षणिक सुविधाएँ प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जो उनके सर्वांगीण विकास में सहायक सिद्ध होगा। बताते चलें कि विद्यालय में प्रारंभिक चरण में नर्सरी से पांचवीं तक की कक्षाएं संचालित होंगी।
अवसर पर स्वर्णरेखा महिला समिति अध्यक्ष रेनू सहगल, मुख्य महाप्रबंधक परियोजना अनुपम मुखर्जी, महाप्रबंधक (O&C) जे. सी. पात्रा, महाप्रबंधक (O&M) मनीष खेतरपाल, मानव संसाधन विभाग प्रमुख जियाउर रहमान समेत डीएवी झारखंड के सभी पांचों जोन के एरिया रीजनल अधिकारी सहित कई गणमान्य लोग और अधिकारी मौजूद थे।
