रामगढ़: जिला समाहरणालय सभाकक्ष में सोमवार को हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल की अध्यक्षता में डिस्ट्रिक्ट डेवलपमेंट कोऑर्डिनेशन एंड मॉनिटरिंग कमिटी (दिशा) की बैठक संपन्न हुई। जिसमें विधायक रामगढ़ ममता देवी, विधायक मांडू निर्मल महतो, विधायक बड़कागांव रोशन लाल चौधरी, उपायुक्त ऋतुराज, जिला परिषद अध्यक्ष सुधा देवी, नगर परिषद् अध्यक्ष कुसुमलता कुमारी सहित अन्य उपस्थित रहे।

बैठक में सर्वप्रथम पूर्व में हुई दिशा की बैठक में दिए गए निर्देश के आलोक में किए गए कार्यों की सभी को विस्तार से जानकारी दी गई जिसकी क्रमवार समीक्षा करते हुए जेएसएलपीएस के तहत संचालित योजनाओं की समीक्षा करते हुए माननीय सांसद द्वारा वर्तमान में जिले में संचालित सखी मंडलों एवं उन्हें मिल रहे लाभ की जानकारी ली गई। मौके पर विभिन्न उपायों से जेएसएलपीएस के संगठनों को मजबूत करने, रोजगार से अधिक से अधिक जोड़ने को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

विद्युत संबंधित योजनाओं की समीक्षा करते हुए सांसद के द्वारा वर्तमान में विद्युत आपूर्ति, ट्रांसफार्मर की मररम्मति आदि की जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। साथ ही उन्होंने नए कनेक्शन हेतु प्राप्त आवेदनों को भी त्वरित निष्पादित करने का निर्देश दिया। वहीं सामाजिक सुरक्षा शाखा अंतर्गत संचालित विभिन्न राष्ट्रीय व राज्य पेंशन योजनाओं की समीक्षा के क्रम में सभी योग्य लाभार्थियों को योजनाओं से आच्छादित करने का निर्देश दिया साथ ही उन्होंने मईया सम्मान योजना अंतर्गत लाभुकों को लाभ लेने में आ रही परेशानियों को दूर करने का निर्देश दिया।इस दौरान प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत चल रहे कार्यों को लेकर जानकारी लेते हुए सांसद के द्वारा कार्यपालक अभियंता ग्रामीण कार्य विभाग को जिले के विभिन्न क्षेत्रों में सड़क समस्याओं पर विशेष ध्यान देने, सड़क की स्थिति को देखते हुए सर्वे करने तथा सड़क निर्माण से संबंधित प्रस्ताव उपलब्ध कराने को लेकर महत्वपूर्ण निर्देश दिए।

बैठक के दौरान सांसद ने सर्व शिक्षा अभियान अंतर्गत संचालित प्रोजेक्ट इंपैक्ट, पाठ्यपुस्तक वितरण, पोशाक डीबीटी आदि की जानकारी लेते हुए ससमय कार्यों को संचालित करने का निर्देश दिया गया। साथ ही उन्होंने मध्यान भोजन को लेकर विद्यालयों में निर्धारित रोस्टर का अनुपालन सुनिश्चित करने, सभी विद्यालयों की दीवारों पर मध्यायन भोजन का रोस्टर अंकित होना सुनिश्चित करने सहित अन्य आवश्यक निर्देश दिए। समेकित बाल विकास योजना के तहत संचालित आंगनबाड़ी केन्द्रों की समीक्षा के क्रम में  सांसद ने वर्तमान में सरकारी भवनों तथा निजी भवनों में संचालित आंगनबाड़ी केन्द्रों की जानकारी ली एवं योजनाबद्ध तरीके से आने वाले समय में निजी भवनों में संचालित आंगनबाड़ी केन्द्रों को सरकारी भवनों में संचालित करने को लेकर योजनाबद्ध तरीके से कार्य करने के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए।

बैठक के दौरान एनएचएआई के अधिकारियों से चूट्टूपालू घाटी में हो रही सड़क दुर्घटनाओं को रोकने को लेकर माननीय सांसद द्वारा कार्यों को गंभीरता से लेने तथा तत्काल कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया साथ ही चरही घाटी में लाइट लगाने व सुचारू करने का निदेश दिया गया। वहीं समिति के सदस्यों के द्वारा स्थानीय समस्याओं को सभी के समक्ष रखा गया जिसके निराकरण को लेकर चर्चा के क्रम में आवश्यक दिशा निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए। बैठक के दौरान जिला स्तरीय वरीय अधिकारियों, अधिकारियों, समिति के सदस्यों, स्थानीय जनप्रतिनिधियों सहित अन्य उपस्थित थे।

By Admin

error: Content is protected !!