रामगढ़: उपायुक्त ऋतुराज और पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुनायत के निर्देश पर बीती रात पुलिस ने रामगढ़ उपकारा का औचक निरीक्षण किया। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रामगढ़ आलोक रंजन और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी पतरातू राघवेंद्र शर्मा के संयुक्त नेतृत्व में उपकारा में सघन निरीक्षण किया गया। इस क्रम में उपकारा में कोई भी आपत्तिजनक वस्तु नहीं मिली। वहीं अधिकारियों ने उपकारा में प्रतिनियुक्ति पुलिस कर्मियों को सुरक्षा से संबंधित कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिए
निरीक्षण में पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) रामगढ़ अकरम फैज, परिचारी प्रवर मंटू यादव, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, परिक्ष्यमान उप समाहर्ता, अंचलाधिकारी चितरपुर-दुलमी-रामगढ़, परिचारी प्रवर रामगढ़, मांडू और पतरातू सर्किल इंस्पेक्टर समेत विभिन्न थाना और ओपी प्रभारी शामिल थे।
