रामगढ़: बिहार फाउंड्री एंड कास्टिंग्स लिमिटेड में मई माह में जन्मदिन वाले 148 कर्मचारियों के सम्मान में “पीपुल फर्स्ट कल्चर” और “वन सेलिब्रेशन मेनी स्माइल्स” थीम पर भव्य सामूहिक जन्मदिन समारोह आयोजित किया गया। एचएएसपी कैंटीन, जीएफए कैंटीन और मुख्य कार्यालय में समारोह का आयोजन एक साथ किया गया। इसमें जीएफए, एचएसपीए और रांची स्थित हेड ऑफिस के कर्मचारी बड़ी संख्या में शामिल हुए। अवसर पर विभिन्न विभागों के कर्मचारियों ने एक साथ मिलकर केक काटा और एक दूसरे को शुभकामनाएं दीं
इस दौरान वरिष्ठ अधिकारियों ने अपने संबोधन में कहा कि कर्मचारियों की निष्ठा, परिश्रम और समर्पण ही कंपनी की निरंतर प्रगति का आधार है। इस तरह के आयोजन संगठन में आपसी सहयोग, विश्वास और पारिवारिक वातावरण को मजबूत करते हैं। समारोह के अंत में सभी जन्मदिनधारी कर्मचारियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दी गईं। कार्यक्रम में बीएफसीएल रामगढ़ इकाई के विभागाध्यक्ष, वरीय अधिकारी, हेड ऑफिस रांची के प्रतिनिधि और कर्मचारी उपस्थित रहे।
