मांडू (रामगढ़): मांडू चट्टी परियोजना बालिका उच्च विद्यालय मांडू में  मंगलवार को SIR-2026 के अंतर्गत गणना प्रपत्र का जनप्रतिनिधियों ने अवलोकन किया। इसके साथ ही प्रपत्र भरने का कार्य आरंभ हो गया। इस दौरान बताया गया कि बीएलओ घर-घर जाकर गणना प्रपत्र भरेंगे। इसके लिए मतदाता कलर पासपोर्ट साइज की फोटो तैयार रखें और सही जानकारी देते हुए गणना प्रपत्र भरने में सहयोग करें। 

मौके पर मांडू चट्टी पंचायत के मुखिया अनीता देवी, विधायक प्रतिनिधि सह उप मुखिया पंकज कुमार गुप्ता, बीएलओ सुमन पांडेय,विधायक प्रतिनिधि बालेश्वर भुइयां,भाजपा पूर्व जिला अध्यक्ष अमरेंद्र कुमार गुप्ता, संत पांडेय, प्रभात कुमार, रामविनेश कुमार इत्यादि उपस्थित रहे।

By Admin

error: Content is protected !!