पिस्का/नगड़ी: नगड़ी क्षेत्र में मंगलवार को मोहर्रम का जुलूस शांति, भाईचारे और सौहार्दपूर्ण वातावरण में निकाला गया। मोहर्रम कमेटी देवरी के तत्वावधान में आयोजित इस भव्य जुलूस में देवरी, नगड़ी, बांधटोली सहित आसपास के कई अखाड़ों ने भाग लिया। पूरे क्षेत्र में गाजा-बाजा, ढोल-ताशों और “या हुसैन” के नारों से आस्था का माहौल बना रहा।

नगड़ी चौक पर मोहर्रम कमेटी के पदाधिकारियों ने सभी अखाड़ों एवं अतिथियों का पगड़ी पहनाकर पारंपरिक तरीके से स्वागत किया। इसके बाद विभिन्न अखाड़ों के खिलाड़ियों ने अपने-अपने हैरतअंगेज करतबों का प्रदर्शन किया। जुलूस में देर शाम तक खिलाड़ियों ने तलवार, लाठी एवं अन्य पारंपरिक युद्ध कलाओं का प्रदर्शन कर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। 

इससे पूर्व कमेटी की ओर से पुलिस उपायुक्त अजय आर्यन, इंस्पेक्टर असीत कुमार मोदी, थाना प्रभारी अभिषेक राय तथा आरिफ रजा का पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया गया। अधिकारियों ने भी शांतिपूर्ण आयोजन के लिए कमेटी एवं क्षेत्रवासियों की सराहना की।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में मोहर्रम कमेटी के अध्यक्ष अब्दुल कुद्दुस, मो. अनीस, सज्जाद अंसारी, जैनुल अंसारी, अख्तर अंसारी, इकबाल अंसारी, इमरान अंसारी, मोसिम अंसारी, मो. आरिफ अंसारी सहित अन्य पदाधिकारियों एवं सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

By Admin

error: Content is protected !!