सार्थक पहल नहीं होने पर दी चरणबद्ध आंदोलन की चेतावनी

भुरकुंडा (रामगढ़): विस्थापित प्रभावित रैयत संघर्ष संघ ने बुधवार को सीसीएल की भुरकुंडा कोलियरी प्रबंधन को पांच सूत्री ज्ञापन सौंपा। भुरकुंडा परियोजना पदाधिकारी के नाम दिए गए ज्ञापन में भुरकुंडा लोकल सेल चालू करने और उसमें संघ की भागीदारी सुनिश्चित करने, भुरकुंडा में आउटसोर्सिंग कंपनी द्वारा की जा रही माइनिंग में स्थानीय विस्थापित प्रभावित बेरोजगारों को रोजगार देने, चारों राजस्व गांव कुरसे, देवरिया, बलकुदरा और दुंदुवा के वास्तविक रैयतों के वंशजों को चिन्हित कर पहचान पत्र उपलब्ध कराने, लोकल सेल में ट्रांसपोर्टिंग का काम संघ को देने और सीएसआर के तहत बिजली, पानी, सड़क, चिकित्सा और स्कूल वाहन की सुविधा देने की मांग की गई। ज्ञापन में कहा गया कि सभी मांगों पर प्रबंधन जल्द से जल्द सार्थक पहल नहीं करती है तो संघ चरणबद्ध आंदोलन करेगा। 

ज्ञापन सौंपने वालों में अध्यक्ष वीरेंद्र यादव, सचिव गणेश बेदिया, नकुल सिंह, कमलेश यादव, अंनु यादव, मुकेश यादव, अविनाश सिंह, जगरनाथ यादव, कृष्णा बेदिया, पुरन बेदिया, गुलाब करमाली, सतीश यादव, सुनील यादव, राकेश यादव, श्रवन यादव, दीपक साव, संजीव मुंडा, शामू बेदिया, संजय करमाली, भुनेश्वर तुरी, अविनाश सिंह, अनिल तुरी, हरि यादव सरजू बेदिया, संकर तुरी, अमृत कुमार सिंह, प्रीतम करमाली, गोविन्द सोनी, भीम सिंह, अजय यादव, संजय बेदिया, ओमप्रकाश बेदिया, मोनिका देवी, फूलमती देवी, सुनीता देवी, चमेली देवी, अनीता देवी, सपना देवी, गीता देवी, धनमतीया देवी, मुन्नीया देवी, राजमुनी देवी, लीलावती देवी, सरोज देवी, बेनी देवी सहित अन्य शामिल थे।

 

 

By Admin

error: Content is protected !!