उरीमारी (हजारीबाग): विस्थापित समिति न्यू बिरसा पोटंगा के प्रतिनिधियों ने शुक्रवार को सीसीएल बरका-सयाल प्रक्षेत्र के नये महाप्रबंधक रंजन सिन्हा के साथ परिचय बैठक की। महाप्रबंधक के आमंत्रण पर पहुंचे प्रतिनिधियों ने शॉल और बुके देकर महाप्रबंधक का स्वागत किया और पदभार संभालने की बधाई दी।
इसके साथ ही विस्थापितों की विभिन्न मसमस्याओं से महाप्रबंधक को अवगत कराते हुए। न्यू बिरसा पोटंगा कोलियरी में लोकल सेल के लिए प्रतिदिन 100 गाड़ी कोयला आवंटन करने की मांग की गई। जिससे सभी बेरोजगार विस्थापित अपने परिवार का सही से भरण पोषण कर सकें। वहीं पुनर्वास स्थल पारगढ़ा में मोबाइल टावर लगवाने, चिकित्सालय में डॉक्टर बहाल करने, प्रदूषण रोकथाम की दिशा में ठोस कदम उठाने सहित अन्य मांगे रखीं गई।
परिचय बैठक में बिरसा पीओ मनोज कुमार पांडेय, विस्थापित समिति न्यू बिरसा पोटंगा के सोनाराम मांझी, सूरज बेसरा, जीतन मुंडा, संजय करमाली, मोहन सोरेन, गणेश गंझू, विश्वनाथ मांझी, बिनोद हेम्ब्रोम, सन्नी सोरेन, अकल मुंडा, महावीर मुर्मू, रैना मांझी, मनुलाल सोरेन, अजय बेसरा, आनंद बेसरा, अजय करमाली, सुखराम बेसरा, प्रेम सोरेन, अजय मरांडी, पंकज हेम्ब्रोम, बंशीलाल मुर्मू, राजेंद्र गंझू सहित अन्य शामिल थे।
