भुरकुंडा (रामगढ़): कुरसे में पतरातू-रामगढ़ फोरलेन सड़क के निकट गुरुवार को JIO-BP के नये आउटलेट “मन्नत फ्यूल” पेट्रोल पंप का भव्य उद्घाटन हुआ। अवसर पर गिरीडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी, घनबाद सांसद ढुल्लू महतो, बड़कागांव विधायक रोशन लाल चौधरी और रिलायंस-बीपी मोबिलिटी लिमिटेड के स्टेट हेड सुरजीत आचार्या द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर उद्घाटन किया गया।

इससे पूर्व पेट्रोल पंप में विधिवत पूजा-अर्चना की गई। जिसमें बड़ी संख्या लोग शामिल रहे। वहीं अतिथियों के आगमन पर ढोल-नगाड़े के साथ पारंपरिक तरीके से उनका स्वागत किया गया। इसके साथ ही आजसू रामगढ़ जिलाध्यक्ष सह पंप संचालक दिलीप दांगी ने पुष्पगुच्छ देकर उनका अभिनंदन किया। अवसर पर कंपनी के अधिकारी जेसु मैथ्यू, मो. रमीज राजा, सुयश मिश्रा, कुणाल किशोर, बादल सिंह, पीयूष रवि, आलोक साहा और मुकेश सिंह को भी सम्मानित किया गया। वहीं स्थानीय महिलाओं और कर्मियों को भी उपहार भेंट किया गया। 

मौके पर जिप सदस्य धनेश्वर महतो, बड़कागांव प्रखंड उप प्रमुख वचनदेव कुशवाहा उप प्रमुख बबीता पांडेय, धर्मदेव प्रसाद, रामाशंकर पांडेय, योगेश दांगी, अमृतलाल, हरिरत्नम, टिकेश्वर महतो, अशोक मिश्रा, राणा प्रताप सिंह, फुलेश्वर राम, संजीव कुमार बाबला, किशोर कुमार महतो, सागर कुमार दांगी, राजाराम प्रसाद, अशोक सोनी, शिवलाल बेदिया, रूपेश दांगी, अजय कुमार, संतोष शर्मा, अमरेश कुमार, प्रभाष दास, धर्मेंद्र सिंह सहित अन्य उपस्थित थे।

By Admin

error: Content is protected !!