हजारीबाग: रथ यात्रा के पावन अवसर पर शनिवार को सिलवार स्थित श्री जगन्नाथ धाम में विधायक प्रदीप प्रसाद के सौजन्य से श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद का वितरण किया गया। रथ यात्रा देखने बड़ी संख्या में श्रद्धालु धाम पहुंचे। महाप्रभु श्री जगन्नाथ, भगवान बलभद्र और माता सुभद्रा के दर्शन के बाद सभी भक्तों ने श्रद्धापूर्वक प्रसाद ग्रहण किया।
अवसर पर पर विधायक प्रदीप प्रसाद ने कहा कि रथ यात्रा केवल धार्मिक उत्सव नहीं है, बल्कि यह सनातन संस्कृति, सेवा, समर्पण और सामाजिक सद्भाव का महापर्व है। महाप्रभु का प्रसाद हमें समानता, प्रेम और भाईचारे का संदेश देता है।उन्होंने बताया कि वे प्रत्येक वर्ष रथ यात्रा पर श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद वितरण कराते हैं। यह सेवा कार्य वर्षों से लगातार जारी है और यह महाप्रभु के प्रति उनकी आस्था और जनसेवा के संकल्प का प्रतीक है।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु, स्थानीय गणमान्य नागरिक और कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने प्रदेश और देशवासियों के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।
