रिपोर्ट – एस. अंसारी 

रांची: राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा NEET-UG 2026 में रांची के जवाहर विद्या मंदिर श्यामली के छात्रों ने एक बार फिर बेहतर प्रदर्शन किया है। विद्यालय के कई छात्रों ने राष्ट्रीय स्तर पर अच्छे रैंक हासिल कर मेडिकल प्रवेश परीक्षा में संस्थान की मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई।

विद्यालय के छात्र ज्ञानेन्द्र गर्व ने 720 में से 665 अंक प्राप्त कर 99.96 पर्सेंटाइल के साथ All India Rank 676 और जनरल कैटेगरी रैंक 413 हासिल की। उन्होंने जीवविज्ञान, भौतिकी और रसायन विज्ञान तीनों विषयों में उम्दा प्रदर्शन किया। अन्य टॉपर छात्रों में मयंक कुमार को AIR 3211, वैष्णवी राज को AIR 3905 और सर्वजीत को AIR 4271 मिली। विद्यालय के अनुसार इनके अलावा भी कई विद्यार्थियों ने NEET-UG 2026 उत्तीर्ण कर देश के प्रतिष्ठित मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश की योग्यता प्राप्त की है।

विद्यालय के प्राचार्य बी. एन. झा ने परिणाम पर खुशी जताते हुए कहा कि यह सफलता छात्रों के परिश्रम, अनुशासन और शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है। उन्होंने उम्मीद जताई कि ये छात्र आगे चलकर चिकित्सा क्षेत्र में समाज और राष्ट्र के लिए योगदान देंगे।वहीं विद्यालय प्रबंधन समिति की उपाध्यक्ष एम. एम. दासगुप्ता ने कहा कि संस्थान शुरू से ही शैक्षणिक उत्कृष्टता और सर्वांगीण विकास पर बल देता आया है। विद्यालय परिवार ने सभी सफल छात्रों, उनके अभिभावकों और शिक्षकों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

 

By Admin

error: Content is protected !!