गिद्दी (हजारीबाग): पुलिस अधीक्षक हजारीबाग अमन कुमार ने शुक्रवार को गिद्दी थाना प्रभारी इकबाल हुसैन को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया है। यह सम्मान कटकमदाग थाना क्षेत्र में नाबालिग बच्ची और उसके छोटे भाई के अपहरण और हत्या के मामले में मुख्य अभियुक्त की त्वरित गिरफ्तारी के संबंध में दिया गया है।

बताते चलें कि कटकमदाग थाना क्षेत्र में नाबालिग बच्ची और उसके छोटे भाई का अपहरण कर हत्या को अंजाम दिया गया था। बीते 27 मई को बच्चे लापता हो गए थे। 31 मई को बच्ची का शव पाया गया था, जबकि एक जून को बोरे में बालक का शव बरामद किया गया था। पुलिस की विशेष टीम ने तत्परता से कांड का उद्भेदन किया और अभियुक्त संजीत पासवान को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया था।

एसपी अमन कुमार द्वारा कांड के उद्भेदन हेतु गठित टीम में शामिल सभी पुलिस पदाधिकारी सम्मानित किए गए हैं। टीम में शामिल गिद्दी थाना प्रभारी इकबाल हुसैन का उल्लेखनीय योगदान रहा है। इस उपलब्धि पर परिचितों और क्षेत्र के प्रबुद्ध लोगों ने उन्हें बधाई दी है। 

By Admin

error: Content is protected !!