सीएमडी ने दिलाया भरोसा, कहा – समन्वय से ही निकलेगा वैकल्पिक रास्ता 

रांची/रामगढ़: सौंदा ‘डी’ पंचायत बचाओ संघर्ष समिति के प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल और बड़कागांव विधायक रोशन लाल चौधरी की अगुवाई में सीसीएल के सीएमडी निलेंदू कुमार सिंह से मुलाकात की। अवसर पर सीएमडी ने सर्वप्रथम सांसद और विधायक का स्वागत बुके और शॉल भेंटकर किया। इसके उपरांत समिति की ओर से सीएमडी को ज्ञापन सौंपा गया। जिसमें पंचायत संबंधित विस्तृत जानकारी देते हुए आवासीय क्षेत्र को छोड़कर माइनिंग करने की अपील की गई।

इसके उपरांत बैठक में सौंदा “डी” पंचायत के मुद्दे पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान सांसद और विधायक ने स्थानीय लोगों की परेशानियों को उल्लेखित करते हुए सौंदा ‘डी’ में वर्षों से बसे लोगों को बिना हटाए अन्य विकल्प तलाशने की बात कही। बैठक में समिति की ओर से भी कई बातें रखी गई।

बैठक के अंत में सीएमडी ने आश्वस्त करते हुए कहा कि सौंदा डी परियोजना से मेरा गहरा लगाव रहा है। पूरी कोशिश रहेगी कि यहां के लोगों को उजाड़कर माइनिंग नहीं की जाए, लेकिन आपसी समन्वय और सहयोग से ही किसी निष्कर्ष पर पहुंचा जा सकता है। दोनों तरफ से वैकल्पिक रास्ते के लिए पहल होनी चाहिए। मुद्दे पर आगे भी बात-विचार किया जाएगा और मिलजुलकर इसका समाधान ढूंढा जाएगा। 

मौके पर हजारीबाग लोकसभा के सांसद प्रतिनिधि सत्येंद्र नारायण सिंह, कोयलांचल सांसद प्रतिनिधि रंजीत पांडेय, सांसद प्रतिनिधि रामगढ़ राजीव जायसवाल, सौंदा ‘डी’ पंचायत बचाओ संघर्ष समिति के अध्यक्ष सह मुखिया उपेंद्र शर्मा, सचिव संजय यादव, पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि डब्लू पांडेय, उप मुखिया संजय भारती, अशोक शर्मा, संतोष शर्मा, राकेश सिन्हा, राजगिरी चौधरी, सुशील सिंह, गुरुदयाल ठाकुर, दीपक कुमार, विजय घांसी, बलराम सिंह, मो. सोनू खान मौजूद थे।

 

 

By Admin

error: Content is protected !!