भुरकुंडा (रामगढ़): भुरकुंडा थाना मैदान में बुधवार को डिजनी लैंड श्रावणी मेले का शुभारंभ हुआ। मेले का विधिवत उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि पतरातू प्रखंड प्रमुख कौशल्या देवी और विशिष्ट अतिथि उप प्रमुख बबीता पांडेय ने संयुक्त रूप से फीता काट कर किया। इसके उपरांत अतिथियों ने मेला में लगे झूलों और विभिन्न स्टॉल का अवलोकन किया। मौके पर प्रखंड प्रमुख कौशल्या देवी ने कहा कि मेला एक दूसरे से मेल-जोल बढ़ेगा और मिलजुलकर आनंद उठाने का अवसर होता है। शांति और सौहार्दपूर्ण माहौल में मेले का आनंद लें।
बताया जाता है कि मेले में टावर झूला, जलपरी, ड्रैगन ट्रेन, डबल डिस्क नाव झूला सहित अन्य छोटे-बड़े झूले लगाए गए हैं। साथ ही मैदान में खेल-खिलौने, सौंदर्य प्रसाधन और खाने-पीने की वस्तुओं के कई स्टॉल भी सजाए गए हैं।
मौके पर प्रमुख प्रतिनिधि सीताराम मुंडा, जवाहर नगर मुखिया प्रतिनिधि प्रदीप मांझी, आयोजन समिति अध्यक्ष आजाद भुइयां, रॉबिन मुखर्जी, रंजीत बेसरा, राजकिशोर पांडेय, मुकेश राऊत, बबलू ठाकुर, दीपक भुइंया, चंदन साव, राजन करमाली, राजेंद्र करमाली, अमित साहू सहित स्थानीय लोग शामिल थे।
