सौहार्दपूर्ण माहौल में मेले का लें आनंद : रोशन लाल चौधरी
भुरकुंडा (रामगढ़): भुरकुंडा के रामनवमी मैदान में शुक्रवार को डिजनी लैंड श्रावणी मेले का भव्य शुभारंभ हुआ। मेले का उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि बड़कागांव विधायक रोशन लाल चौधरी ने विधिवत नारियल फोड़कर और फीता काट कर किया। इससे पूर्व उनके आगमन पर मेला समिति ने अंगवस्त्र और बुके देकर स्वागत किया।

उद्घाटन के उपरांत विधायक रोशन लाल चौधरी ने श्रावणी मेला में लगे झूलों और सजे स्टॉल का अवलोकन किया। अवसर पर विधायक रोशन लाल चौधरी ने कहा कि मेला न सिर्फ स्वस्थ्य मनोरंजन का माध्यम होता है, बल्कि कई लोगों की जीविका का भी आधार होता है। सावन के पवित्र महीने में सभी मिलजुल कर शांतिपूर्ण तरीके से मेले का आनंद उठाएं।

बताते चलें कि मेला में टावर झूला, टोरा-टोरा, ड्रैगन झूला सहित कई झूले लगाए गए हैं। वहीं खाने-पीने के साथ-साथ खिलौने, श्रृंगार, सजावटी सामान सहित कई वस्तुओं के स्टॉल भी सजाए गए हैं। मेला आयोजकों ने बताया कि मेले सुरक्षा और स्वच्छता का पूरा ध्यान रखा जाएगा। निगरानी के लिए मेला परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। मेला आनेवाले लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो इसके लिए हर संभव उपाय किए जाएंगे।
मौके पर पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष मनोज राम, पूर्व मुखिया प्रदीप मांझी, शंकर मांझी, सिकंदर मांझी, सूरज हेंब्रम, प्रभास दास, बिहारी मांझी, सूरज रजक, सोनू राम, विक्की कश्यप, पवन सिंह, लख्खी राणा शंकर बेदिया, मुनेश्वर मुंडा, समिति मुण्डा, सुमित मुंडा, विनेश उरांव, राजू कुमार, सक्षम लिंडा, सहित स्थानीय लोग शामिल थे।
