धार्मिक अनुष्ठानों के बीच दो दिवसीय कार्यक्रम आरंभ 

भुरकुंडा (रामगढ़): भुरकुंडा पंचायत के शिवनगर स्थित मां तारा मंदिर के दो दिवसीय स्थापना दिवस कार्यक्रम बुधवार को कलशयात्रा और विविध अनुष्ठानों के साथ आरंभ हुआ। सुबह मंदिर परिसर से गाजे-बाजे के साथ कलश यात्रा निकाली गई जिसमें दर्जनों महिला श्रद्धालु शामिल रहीं। इस दौरान जय मां काली, जय मां तारा और हर-हर गंगे के उद्घोष से क्षेत्र गूंजायमान रहा। भुरकुंडा मेन रोड होते कलश यात्रा नलकारी नदी पहुंची। जहां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलशों में जल भरा गया। कलशयात्रा पुनः में रोड होते मंदिर पहुंची जहां कलशों की स्थापना की गई। वहीं मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना के उपरांत आरती की गई। बताया गया कि कल गुरुवार को हवन, मंगल आरती और दोपहर बाद भव्य भंडारे का आयोजन किया जाएगा।

आयोजन को सफ़ल बनाने में दिलीप मिश्रा, प्रदीप मिश्रा, मनन मिश्रा, विजय सिंह, सोनू तिवारी, निखिल गुप्ता, रंजीत गुप्ता, शंकर अग्रवाल सहित अन्य अपना योगदान दे रहे हैं।

By Admin

error: Content is protected !!