तिरंगा के प्रति सम्मान और राष्ट्र प्रेम की भावना हो मजबूत : रोशन लाल चौधरी

भुरकुंडा (रामगढ़): भुरकुंडा के रामनवमी मैदान से “हर घर तिरंगा” अभियान के तहत गुरुवार को तिरंगा यात्रा निकाली गई। जिसमें बड़कागांव विधायक रोशन लाल चौधरी सहित बड़ी संख्या में प्रबुद्ध जन और ए’ला एंग्लाइज स्कूल के छात्र-छात्रा और शिक्षक शामिल रहे। हालांकि मूसलाधार बारिश की वजह से यात्रा आंशिक रूप से प्रभावित हुई। बावजूद इसके पूरे उत्साह के साथ “भारत माता की जय” और वंदे मातरम के उद्घोष के साथ तिरंगा यात्रा निकाली गई। जो रामनवमी मैदान से शुरू होकर ए’ एंग्लाइज स्कूल, बिरसा चौक होते हुए पुनः रामनवमी मैदान पहुंचे। जहां एक स्वर में राष्ट्रगान गाकर यात्रा का समापन किया गया।

अवसर पर विधायक रोशन लाल चौधरी ने कहा कि तिरंगा यात्रा पूरे सम्मान के निकाली गई है। जिसमें भुरकुंडा क्षेत्र के प्रबुद्ध लोगों और स्कूल के बच्चों की अहम भागीदारी रही। उन्होंने कहा कि तिरंगा हमारी आन-बान और शान है। सबके हृदय में तिरंगा के प्रति सम्मान और राष्ट्र प्रेम की भावना को और भी मजबूत करना है।

मौके पर जिप सदस्य सह सांसद प्रतिनिधि राजाराम प्रजापति, भाजपा भुरकुंडा मंडल अध्यक्ष अजय पासवान, भदानीनगर मंडल अध्यक्ष सोनू कुशवाहा शौर्य, सतीश मोहन मिश्रा, योगेश दांगी, अनिल राय, संतोष शर्मा, सागर कुमार दांगी, विजय सिंह, ज्योति सिंह, राजेश सोनी, पिंटू कुमार सोनी, बाबू लाल नायक, राजू मल्होत्रा, प्रभाष दास, दिनेश प्रसाद, अशोक कुमार, राजन पांडेय, वीनू भगत, अमित साव, देवेंद्र सिंह, नंदलाल रजक, अजय गुप्ता, जयप्रकाश सिंह, विरेंद्र सिंह, जनार्दन सिंह, राजेश गुप्ता, मनोज सिंह, जयप्रकाश पांडेय, निशांत कुमार सहित अन्य शामिल थे।

By Admin

error: Content is protected !!