मांडू (रामगढ़): राजकीय मध्य विद्यालय मांडू में बुधवार को आठवीं के छात्र-छात्राओं के बीच साइकिल का वितरण किया गया। मांडू डीह और मांडू चट्टी पंचायत प्रतिनिधियों की मौजूदगी में डीएमएफटी मद से विद्यार्थियों को साइकिल सहित थाली और ग्लास भी दिए गए। इसके साथ ही बच्चों से नियमित स्कूल आने और यातायात नियमों का पालन करते हुए साइकिल चलाने की अपील की गई।
अवसर पर मांडू चट्टी मुखिया अनीता देवी, मांडू डीह मुखिया बैजनाथ राम, विधायक प्रतिनिधि सह उप मुखिया पंकज कुमार गुप्ता, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी प्रभात कुमार, पंचायत सेवक राजकुमार, विधायक प्रतिनिधि छोटेलाल भूइंया, शिक्षक चंद्रशेखर प्रसाद, मो मिस्टर आलम सहित अन्य मौजूद थे।
