भुरकुंडा (रामगढ़): भदानीनगर ओपी परिसर में शनिवार को 80वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रीय गीत से हुई। इसके बाद ओपी प्रभारी अख्तर अली ने शान के साथ राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया। उपस्थित सभी अधिकारियों, जवानों और स्थानीय लोगों ने सामूहिक रूप से राष्ट्रगान गाकर तिरंगे को सलामी दी।

अवसर पर ओपी प्रभारी अख्तर अली ने अपने संबोधन में कहा कि सही शिक्षा देना और लोगों को अच्छे मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करना भी राष्ट्र के प्रति सच्चा सम्मान है। उन्होंने नशा मुक्ति और साइबर अपराधों के प्रति लोगों को जागरूक करते हुए स्थानीय जनता से पुलिस को सहयोग करने की अपील की।

कार्यक्रम के दौरान स्कूली बच्चों के बीच विभिन्न प्रतियोगिताओं में अव्वल आने वाले बच्चों को पुरस्कार वितरित किए गए। मौके पर एसआई संजय सोय, एसआई मनोज मुर्मू, मुंशी अजीत कुमार गुप्ता सहित ओपी के पुलिसकर्मी, जवान और क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित थे।

 

 

By Admin

error: Content is protected !!