उरीमारी (हजारीबाग): डीएवी स्कूल में शनिवार को 80वाँ स्वतंत्रता दिवस विद्यालय परिसर में उत्साह और हर्षौल्लास के साथ मनाया गया।कार्यक्रम का शुरुआत राष्ट्रीय गीत से किया गया। बतौर मुख्य अतिथि दिलीप कुमार (जी एम ऑपरेशन) द्वारा ध्वजारोहन किया गया राष्ट्रीय गान के साथ झंडे को सलामी दी गई।
अवसर विद्यालय के छात्र, छात्राओं द्वारा रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया इस दौरान विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत, भाषण, नृत्य और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के द्वारा स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान को याद किया।
मौके पर मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को राष्ट्र की एकता अखंडता और प्रगति के लिए ईमानदारी, अनुशासन एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करने का संदेश दिया।
प्राचार्य पीके भूयान् ने स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए बच्चों को जिम्मेदार, आत्मनिर्भर, ईमानदार और एक आदर्श नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का समापन शांति पाठ, धन्यवाद ज्ञापन और मिठाई वितरण के साथ सम्पन्न हुआ।
