6 स्वर्ण, 2 रजत और 3 कांस्य पदक जीत बढ़ाया स्कूल का मान

रामगढ़: टाटा डीएवी पब्लिक स्कूल घाटो (भुइयांडीह) के विद्यार्थियों ने 26वीं झारखंड राज्य ताइक्वांडो चैंपियनशिप-2026 में शानदार प्रदर्शन किया है। धनबाद स्थित सर्वमंगला पब्लिक स्कूल में 7 से 9 अगस्त 2026 तक आयोजित इस प्रतियोगिता में स्कूल के 11 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया और 6 स्वर्ण, 2 रजत और 3 कांस्य पदक जीता है। 

चैंपियनशिप में स्कूल के अतुल्य कुमार, सौरव कुमार, पीयूष कुमार, अफशीन नाज़, श्वेता कुमारी, सैम कुमार ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया। जबकि नमन कुमार और लकी राज ने रजत पदक और आदर्श कुमार, जसकीरत सिंह, आशीष कुमार ने कांस्य पदक जीता है।

विजेता खिलाड़ियों को विद्यालय में आयोजित 80वें स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि राजेश कुमार, चीफ सीईपी टाटा स्टील सह चेयरमैन एलएमसी, टाटा डीएवी पब्लिक स्कूल, भुइयांडीह ने मंच पर मेडल पहनाकर बच्चों का उत्साह बढ़ाया।

अवसर पर राजेश कुमार ने कहा कि खेल केवल पदक जीतने का माध्यम नहीं है, बल्कि यह अनुशासन, आत्मविश्वास, धैर्य, संघर्ष और टीम भावना विकसित करने का सशक्त माध्यम है। उन्होंने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विद्यालय एवं देश का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया।

विद्यालय की प्राचार्या डॉ. सोनिया तिवारी ने इस उपलब्धि पर हर्ष  व्यक्त करते हुए कहा है कि यह सफलता विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, अनुशासन और समर्पण का परिणाम है। उन्होंने खिलाड़ियों, अभिभावकों और प्रशिक्षकों को बधाई दी है। 

By Admin

error: Content is protected !!