लातेहार: पुलिस अधीक्षक लातेहार के निर्देश पर जिले में मादक पदार्थ  के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। बरावाडीह में पुलिस ने दो युवकों को 9 ग्राम ब्राउन शुगर के गिरफ्तार किया है। अभियुक्तों की पहचान विमलेश कुमार सिंह और मिथुन कुमार के रूप में हुई है। दोनों बरवाडीह थाना अंतर्गत आदर्श नगर के रहनेवाले हैं। मामले को लेकर बरवाडीह थाना में कांड संख्या 60/26, दिनांक 09/09/26, धारा 21/22/27 NDPS Act के तहत प्राथमिकी दर्ज कर अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। जबकि जब्त ब्राउन शुगर को फोरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है। 

वहीं बारियातु थाना में दर्ज कांड संख्या 10/2025, दिनांक 06.02.2025, धारा 111(4) BNS एवं धारा 15(c)/17(c)/18(b)/22/25/29 NDPS Act के प्राथमिकी अभियुक्त आदित्य यादव को गिरफ्तार किया गया है। वह कांड दर्ज होने के बाद से फरार चल रहा था। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर गुरुवार को गिरफ्तारी की। पुलिस का कहना है कि जिले में मादक पदार्थों के अवैध कारोबार में लिप्त लोगों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा।